प्रतिनिधि , मुंगेरसपा नेताओं की बैठक रविवार को बेलन बाजार में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने की. बैठक में कहा गया कि सरकारी मिशनरी सरकार को बदनाम कर रही है. इसलिए सपा सरकार और आम-जन के बीच बढ़ी दूरियों को लेकर गांव-गांव कूच करेंगी. जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि किसान-मजदूर, शोषित, पीडि़तों की समस्याओं को लेकर सपा लगातार संघर्ष करती आ रही है. लेकिन बदलते राजनीति परिदृश्य में सपा सरकार का समर्थन करने को बाध्य है और हम सपाई पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ आम जनता का आइना बन अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की कुव्यवस्था जगजाहिर है. नजराना लेकर यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है. मनोज कुमार मधुकर ने कहा कि निष्पक्षता हम सपाइयों की पहचान है. जिससे जिले में आम मतदाता उपेक्षित होगा. वहां असंतोष उभरेगा और प्रशासनिक तंत्र एक साजिश के तहत ऐसा कार्य कर रही है. जिससे सरकार की बदनामी हो रही है. जनता दफ्तरों में धक्का-मुक्की खा रहे है. लेकिन अब जनता और सरकार के बीच की चौकीदारी हमारी भी जिम्मेवारी है. मौके पर मो. आजम, सुरेंद्र महतो, मोहन पंडित, अशोक भारत, अरुण सिंह, मो. जावेद आलम, गणेश मंडल, अमर शक्ति सहित अन्य मौजूद थे.
सरकारी मिशनरी सरकार को कर रही है बदनाम
प्रतिनिधि , मुंगेरसपा नेताओं की बैठक रविवार को बेलन बाजार में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने की. बैठक में कहा गया कि सरकारी मिशनरी सरकार को बदनाम कर रही है. इसलिए सपा सरकार और आम-जन के बीच बढ़ी दूरियों को लेकर गांव-गांव कूच करेंगी. जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि किसान-मजदूर, शोषित, पीडि़तों […]
