स्वच्छ भारत मिशन अभियान में लायें तेजी

मुंगेर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनने वाले शौचालय को गति प्रदान करने के लिए शनिवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें निर्देश दिया गया कि इस कार्य को एक मिशन के रूप में लिया जाय तथा जिन लाभुकों ने अबतक शौचालय का निर्माण करा […]

मुंगेर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनने वाले शौचालय को गति प्रदान करने के लिए शनिवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें निर्देश दिया गया कि इस कार्य को एक मिशन के रूप में लिया जाय तथा जिन लाभुकों ने अबतक शौचालय का निर्माण करा लिया है उन्हें 17 जून तक निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान कर दिया जाय. बैठक में उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह एवं पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता देवेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे.
जिलाधिकारी ने बैठक में सभी मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान के तहत हर घर में शौचालय की व्यवस्था करना है तथा खुले में शौच की व्यवस्था को पूरी तरह मुक्त किया जाना है. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर उन सभी लाभुकों के शौचालय का सत्यापन कर लें.

जिनका निर्माण पूर्ण हो चुका है. शौचालय का तसवीर खींच कर उपलब्ध करायें. साथ ही निश्चित रूप से 17 जून तक शौचालय का निर्माण पूर्ण करने वाले लाभुकों को अनुदान राशि मुहैया करा दी जाय. विदित हो कि शौचालय निर्माण करने वाले लोगों को 10 हजार और 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा. 10 हजार की राशि वैसे लाभुकों को दिया जाना है जो सिर्फ शौचालय का निर्माण किया है तथा शौचालय में पानी के नल की व्यवस्था करने वाले को 12 हजार रुपये अनुदान दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >