पूर्व अध्यक्ष को एससीएसटी यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : श्रद्धांजलि देते सदस्य प्रतिनिधि . जमालपुररेल कारखाना के गेट संख्या छह के निकट ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के कार्यालय में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान उर्फ कंपनी पासवान को श्रद्धांजलि दी गई. सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष टूड़ा मुर्मू […]

फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : श्रद्धांजलि देते सदस्य प्रतिनिधि . जमालपुररेल कारखाना के गेट संख्या छह के निकट ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के कार्यालय में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान उर्फ कंपनी पासवान को श्रद्धांजलि दी गई. सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष टूड़ा मुर्मू ने की. शाखा सचिव चांदसी पासवान ने कहा कि कंपनी पासवान दलित समाज, पिछड़ा वर्ग एवं एससी-एसटी रेल कर्मियों के अधिकारों के लिये लगातार संघर्ष करते रहे. पिछले 10 जून को लंबी बीमारी के कारण दिल्ली के आयुर्वज्ञिान संस्थान में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर तथा दो मिनट का मौन रख कर हूतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर प्रमोद दास, नरेश पासवान, स्टीफेन सोरेन, शिवलाल रजक, कामेश्वर पासवान, प्रमोद पासवान, मुनेश्वर मरांडी, जयप्रकाश पासवान, पंकज कुमार पासवान तथा राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >