नक्सली बंद को लेकर रेल क्षेत्र में बढ़ाई गई रात्रि सुरक्षा

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : जानकारी देते रेल एसपी उमाशंकर प्रसाद प्रतिनिधि , जमालपुरनक्सली संगठन के पांच प्रांतों में बंद के आह्वान को देखते हुए रेल क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है. इसके साथ ही बंद को लेकर रेल पुलिस जिला पुलिस के साथ ही रेलवे सुरक्षा बल तथा रेल मुख्यालय से भी […]

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : जानकारी देते रेल एसपी उमाशंकर प्रसाद प्रतिनिधि , जमालपुरनक्सली संगठन के पांच प्रांतों में बंद के आह्वान को देखते हुए रेल क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है. इसके साथ ही बंद को लेकर रेल पुलिस जिला पुलिस के साथ ही रेलवे सुरक्षा बल तथा रेल मुख्यालय से भी लगातार संपर्क बनाये हुए है. यह जानकारी जमालपुर के रेल पुलिस अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बताया कि जमुई में नक्सली दस्ता के प्रवेश करने के समाचार के बाद झाझा में अलग से बल की व्यवस्था की गई है. रेल पुलिस को पूरी रात अपने क्षेत्र में ड्यूटी करने को कहा गया है. झाझा, किऊल तथा जमालपुर में लाइट इंजन से गश्ती की जा रही है. नक्सली कोई नोटिस देकर कार्रवाई नहीं करते परंतु उनसे अपेक्षा की जाती रही है कि रेलवे उनका टारगेट नहीं हो. क्योंकि ट्रेन पर तो आम जनता के साथ ही देश एवं विदेश के लोग चलते हैं. बंदी को लेकर रेल यात्री भी परेशान एवं सशंकित रहते हैं. उल्लेखनीय है कि नक्सली संगठन द्वारा पांच प्रांतों बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल तथा छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >