17 एवं 19 जून को दिल्ली में होगा कर्मचारियों का बयान दर्ज फोटो संख्या : 18 फोटो कैप्सन : विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान प्रतिनिधि, मुंगेर दिल्ली के कानून मंत्री रहे जीतेंद्र सिंह तोमर के मामले में मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान के कर्मी जांच के दायरे में हैं. कॉलेज के प्राचार्य सहित आधे दर्जन कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस ने 17 एवं 19 जून को हौजखास थाना में उपस्थित होने का नोटिस दिया है. जहां इन कर्मचारियों से गहन पूछताछ की जायेगी. विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान के प्राचार्य डॉ आरके मिश्रा ने कर्मियों के दिल्ली में उपस्थित होने के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तोमर प्रकरण में जांच करने आयी दिल्ली पुलिस ने 17 और 19 जून को कॉलेज के कुछ कर्मचारियों को बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली बुलाया है. जिसमें प्राचार्य के साथ ही प्रो. जनार्दन प्रसाद, सहायक अशोक सिंह, नवल किशोर सिंह एवं कॉलेज के प्रधान लिपिक कृष्णा नंदन सिंह शामिल हैं. लॉ कॉलेज के कर्मचारियों को दिल्ली बुलाये जाने को लेकर कॉलेजकर्मी परेशान नजर आ रहे हैं. क्योंकि दिल्ली से आयी टीम ने कॉलेज के कई दस्तावेज को अपने साथ ले गयी है. वैसे तो लॉ कॉलेज में जीतेंद्र सिंह तोमर के नामांकन व परीक्षा पास करने की पुष्टि हो चुकी है. किंतु कई दस्तावेज कर्मचारी उपस्थित नहीं करा पा रहे. जिसमें तोमर के नामांकन से संबंधित फार्म व कॉलेज का उपस्थिति पंजी शामिल है.
तोमर प्रकरण : जांच के दायरे में लॉ कॉलेज के छह कर्मचारी
17 एवं 19 जून को दिल्ली में होगा कर्मचारियों का बयान दर्ज फोटो संख्या : 18 फोटो कैप्सन : विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान प्रतिनिधि, मुंगेर दिल्ली के कानून मंत्री रहे जीतेंद्र सिंह तोमर के मामले में मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान के कर्मी जांच के दायरे में हैं. कॉलेज के प्राचार्य सहित आधे दर्जन […]
