अबतक 118 फुटकर विक्रेताओं का हुआ बायो-मिट्रिक सर्वे

जमालपुर : नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र के शहरी फुटकर विक्रेता संघ सदस्यों का बायो-मिट्रिक सर्वे आरंभ हो गया है. शुक्रवार को शहर के गुरुद्वारा चौक पर शिविर लगा कर फुटकर विक्रेताओं का बायो मिट्रिक सर्वे किया गया. शिविर की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गंगा रजक ने की. प्रशिक्षण समन्वयक विजय प्रसाद सिंह मौके पर उपस्थित […]

जमालपुर : नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र के शहरी फुटकर विक्रेता संघ सदस्यों का बायो-मिट्रिक सर्वे आरंभ हो गया है. शुक्रवार को शहर के गुरुद्वारा चौक पर शिविर लगा कर फुटकर विक्रेताओं का बायो मिट्रिक सर्वे किया गया. शिविर की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गंगा रजक ने की.

प्रशिक्षण समन्वयक विजय प्रसाद सिंह मौके पर उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि जमालपुर में संघ की चार कमेटियों का गठन किया जा चुका है. इनमें शनि मंदिर चौक, भारत माता चौक, सदर बाजार फांड़ी चौक तथा नयागांव मुंगरौड़ा पथ कमेटी शामिल है. उन्होंने बताया कि सर्वे के तहत फुटकर विक्रेताओं से उनके फोटो तथा आवासीय प्रमाण पत्र लिया जा रहा है. शुक्रवार को 74 विक्रेताओं का सर्वे किया गया. जबकि गुरुवार को पहले ही 45 फुटकर विक्रेताओं के सर्वे किये जा चुके हैं. मौके पर धीरज, मधुकर, सुनील, महेश साव सहित अन्य फुटकर विक्रेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >