प्रतिनिधि , मुंगेरबिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ को सरकार द्वारा संतोष प्रद आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त कर दिया. साथ ही जिले के सभी कार्यपालक सहायक अपने-अपने कार्यों पर लौट गये. जिसके कारण आम अवाम को राहत मिली. बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ मुंगेर इकाई के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा संघ के पक्ष में उचित आश्वासन मिलने के कारण हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वैसे कार्यपालक सहायक जिनको विभिन्न विभागों में कार्य समाप्ति के आधार पर सेवा समाप्त कर दी जा रही है, इस पर रोक लगाया जायेगा. साथ ही बीपीएसएम पैनल की वैधता एक से बढ़ा कर 3 या 5 वर्ष तक के लिए विस्तारित करने संबंधी आदेश निर्गत किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मानदेय वृद्धि में विषमता प्रतिशत को स्वीकार कर संघ द्वारा दिये गये तर्क एवं तथ्य के आधार पर पुन: वित्त विभाग को नए सिरे से प्रस्ताव भेजा जायेगा. बकाया मानदेय के भुगतान की गारंटी दी जायेगी तथा आवश्यकता अनुसार संबंधित जिलाधिकारी या विभाग प्रमुख को आदेश भेजा जायेगा. इसके अतिरिक्त भी कार्यपालक सहायक के कई मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया.
आश्वासन के बाद कार्यपालक सहायक ने तोड़ी हड़ताल
प्रतिनिधि , मुंगेरबिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ को सरकार द्वारा संतोष प्रद आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त कर दिया. साथ ही जिले के सभी कार्यपालक सहायक अपने-अपने कार्यों पर लौट गये. जिसके कारण आम अवाम को राहत मिली. बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ मुंगेर इकाई के जिलाध्यक्ष सुजीत […]
