फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : नामजदगी के परचे दाखिल करते प्रत्याशी पवन कुमार यादव प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को पवन कुमार यादव ने मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा विधान परिषद सीट से नामांकन किया. उन्होंने समाहरणालय में विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार के निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के समक्ष अपने नामजदगी के परचे दाखिल किये. विदित हो कि विधान परिषद के मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा सीट से पहले दिन गुरुवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ. जबकि शुक्रवार को एक मात्र पवन कुमार यादव ने अपने नामजदगी के परचे दाखिल किया. वह जमुई जिला मुखिया संघ का अध्यक्ष है. वे नामांकन के लिए काफिले के साथ किला परिसर पहुंचे. कमिश्निरी ऑफिस के मोड़ के समक्ष ही वाहनों को रोक दिया गया. जहां वे अपने प्रस्तावक व समर्थक के साथ समाहरणालय पहुंच कर नामांकन किया. जिला निर्वाची पदाधिकारी ने उसे शपथ भी दिलायी. —————चुनावी कार्यक्रम नामांकन प्रारंभ : 11 जून ( गुरुवार)नामांकन अंतिम तिथि : 18 जून (गुरुवार)नामांकन पत्र की जांच : 19 जून (शुक्रवार) नाम वापसी : 22 जून (सोमवार)मतदान : 7 जुलाई (मंगलवार )मतगणना : 10 जुलाई (शुक्रवार)
विधान परिषद के लिए पवन कुमार ने किया नामांकन
फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : नामजदगी के परचे दाखिल करते प्रत्याशी पवन कुमार यादव प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को पवन कुमार यादव ने मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा विधान परिषद सीट से नामांकन किया. उन्होंने समाहरणालय में विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार के निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमरेंद्र […]
