फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेर प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिंस छात्रवृत्ति के लिए ऑन लाइन आवेदन की छंटनी को लेकर शुक्रवार को जिला परिषद के सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी. उसका उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप सचिव रशिद अहमद एवं जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक छात्र-छात्रों की पढ़ाई राशि के अभाव में बंद नहीं हो इसके लिए अलग से विभाग बना कर उसे छात्रवृत्ति दे रही है. प्री मैट्रिक के लाभार्थी पहले ऑफ लाइन आवेदन करते थे. जिसके कारण उन्हें परेशानी होती थी अब वे छात्र-छात्रा ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन आवेदन कर सकते है. जबकि पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिंस का ऑन लाइन आवेदन लिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन छंटनी करने में सहायता प्रदान होगी. उप सचिव रशिद अहमद ने कहा कि छात्रों को अब आइडी दिया जायेगा. जिसका उन्हें रेनुअल कराना है. उसी आइडी पर अल्पसंख्यक लाभार्थी को जहां तक वे पढ़ाई करेंगे छात्रवृत्ति की राशि मिलती रहेगी. मो. दस्तगीर ने कार्यशाला में आये उत्क्रमित मध्य एवं उच्च विद्यालय, महाविद्यालय व प्राइवेट संस्था के प्रतिनिधियों को ऑन लाइन आवेदन छंटनी की जानकारी दी. मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. खिलाफत अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा, ओएसडी आशीष बरियार सहित अन्य मौजूद थे.
अल्पसंख्यक छात्रों के ऑनलाइन आवेदन को लेकर कार्यशाला आयोजित
फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेर प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिंस छात्रवृत्ति के लिए ऑन लाइन आवेदन की छंटनी को लेकर शुक्रवार को जिला परिषद के सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी. उसका उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप सचिव रशिद अहमद एवं जिलाधिकारी […]
