फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : बाघ के पैर के निशान दिखाते ग्रामीण व पुलिस प्रतिनिधि , धरहरा धरहरा के जंगलों में बाघ के होने का खबर उस समय मिला जब पासवान टोला में गुरुवार की रात बाघ के एक बच्चे को विचरण करते लोगों ने देखा. बाघ के बच्चे को देख कर ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया. लोग आग जलाकर रात भर अपने-अपने घरों में दुबके रहे. प्राप्त समाचार के अनुसार कन्या मध्य विद्यालय के समीप बसे पासवान टोला के लोग रात में गरमी के कारण जहां कुछ लोग घर के बाहर सोये हुए तो कुछ लोग घर में सोये हुए थे. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 9 बजे जनार्दन यादव के घर के चार दीवारी पर बाघ के बच्चे को विचरण करते देखा गया. जो विद्यालय की तरफ से दीवार पर चढ़ा था. ग्रामीणों का कहना था कि बाघ प्राय: राजारानी तालाब में पानी पीने आते रहे है. परंतु उस तालाब का पानी सुख गया है और बाघ का बच्चा गांव में चला आया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार को दी. उनके निर्देश पर वनपाल ललन प्रसाद दलबल के साथ गांव पहुंचे और बाघ के पद चिह्नों का निरीक्षण किया. इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गरमी में प्यास लगने पर बाघ इधर आया होगा. उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश दिया और कहा कि बाघ दिखते ही उसकी सूचना उपलब्ध करायी जाय.
बाघ के बच्चे को देख ग्रामीणों में दहशत
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : बाघ के पैर के निशान दिखाते ग्रामीण व पुलिस प्रतिनिधि , धरहरा धरहरा के जंगलों में बाघ के होने का खबर उस समय मिला जब पासवान टोला में गुरुवार की रात बाघ के एक बच्चे को विचरण करते लोगों ने देखा. बाघ के बच्चे को देख कर ग्रामीणों में […]
