-नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल सैप जवानफोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते सैप जवान.प्रतिनिधि, धरहरा नौ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताली सैप जवानों ने गुरुवार को धरहरा प्रखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सरकार के विरोध में नारे भी लगाये. प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार सैपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भीमसेन सिंह ने किया. जवानों ने कहा कि हड़ताल के दौरान यदि कहीं कोई वारदात होती है तो उसमें सैप जवान सहयोग नहीं करेंगे. रात तो रात, दिन में भी हमलोगों से काम कराया जाता है. बावजूद सरकार हमारी मांगों को अनदेखी कर रही है. नौ सूत्री मांगों में सैप जवानों की सेवा अवधि उम्र 60 वर्ष करने, जीवन बीमा, समान काम के समान वेतन, अनुकंपा पर आश्रितों को नौकरी देने सहित अन्य मांग शामिल हैं. जवानों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा. प्रदर्शन करने वालों में उदेश्वर सिंह, राजेश कुमार सिंह, बलदेव सिंह, इंद्रदेव सिंह, शशिभूषण चौधरी, शिव मन्नू सिंह सहित दर्जनों सैप जवान शामिल थे.
सैप जवानों ने किया प्रदर्शन
-नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल सैप जवानफोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते सैप जवान.प्रतिनिधि, धरहरा नौ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताली सैप जवानों ने गुरुवार को धरहरा प्रखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सरकार के विरोध में नारे भी लगाये. प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार सैपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष […]
