रणग्राम ने रामपुर को 48 रनों से किया पराजित

प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर प्रखंड के विषय गांव में चल रहे चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रणग्राम का मुकाबला रामपुर के बीच हुआ. जिसमें रणग्राम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रामपुर को 48 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रणग्राम की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में […]

प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर प्रखंड के विषय गांव में चल रहे चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रणग्राम का मुकाबला रामपुर के बीच हुआ. जिसमें रणग्राम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रामपुर को 48 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रणग्राम की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना पायी. जिसमें दिलशन कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 40 रन बनाये. जवाब में उतरी रामपुर की टीम 12 ओवर में 96 रन पर ही ऑलआउट हो गयी. जबकि बेहतरीन खेल के लिए रणग्राम टीम के दिलशान कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. अंपायर की भूमिका चंदन कुमार एवं राजीव कुमार निभा रहे थे. जबकि मैच का आंखों देखा हाल संदीप कुमार एवं पिंटू कुमार सुना रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >