खड़गपुर व तारापुर में दो मासूम की हत्या

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर / तारापुरखड़गपुर एवं तारापुर में मंगलवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गयी. जबकि एक बालक गंभीर अवस्था में पीएमसीएच पटना भेजा गया है. पुलिस मामलों की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है. खड़गपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार […]

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर / तारापुरखड़गपुर एवं तारापुर में मंगलवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गयी. जबकि एक बालक गंभीर अवस्था में पीएमसीएच पटना भेजा गया है. पुलिस मामलों की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है. खड़गपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार की रात कुल्हाड़ी से प्रहार कर 12 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार की जहां हत्या कर दी गयी. वहीं इस घटना में उसका छोटा भाई 8 वर्षीय दिलखुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया है. घटना का कारण प्रिंस की मां से गांव के युवक का अवैध संबंध बताया जा रहा है. इधर तारापुर थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर रंजीत यादव का 12 वर्षीय पुत्र सन्नी देअल को छत से नीचे फेंक कर उसकी हत्या कर दी गयी. वह रात में गरमी के कारण छत पर सोया था. घटना की प्राथमिकी मृतक की बहन ब्यूटी कुमारी के बयान पर दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >