प्रतिनिधि , मुंगेरसदर अस्पताल के मुख्य गेट पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण यादव उर्फ सत्तो यादव को राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने मंगलवार को जूस पिला कर अनशन तुड़वाया. वे सोमवार से एक महिला चिकित्सक के निलंबन की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी से उनकी बात हो गयी है. वे शीघ्र ही एक कमेटी बना कर संबंधित महिला चिकित्सक पर लगाये गये आरोपों की जांच करा कर उचित कार्रवाई करेंगे. विदित हो कि 4 जून को रात्रि के समय प्रसव केंद्र में एक महिला चिकित्सक पर गर्भवती महिला के प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था. जिसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण यादव उर्फ सत्तो यादव ने आमरण अनशन आरंभ किया था. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा, डॉ आरके गुप्ता, उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव, मिडिया प्रभारी आदर्श कुमार राजा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
खत्म हुआ सत्तो यादव का अनशन
प्रतिनिधि , मुंगेरसदर अस्पताल के मुख्य गेट पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण यादव उर्फ सत्तो यादव को राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने मंगलवार को जूस पिला कर अनशन तुड़वाया. वे सोमवार से एक महिला चिकित्सक के निलंबन की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी […]
