शिविर लगाकर सरकारी योजना का किसानों को दिया जायेगा लाभ फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : शिविर में उपस्थित किसान प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को कृषक प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड उपप्रमुख संतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम आनंद एवं अंचलाधिकारी राजा राम केसरी मौजूद थे. संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामाधार चौधरी ने किया. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 10 जून से 12 जून तक शिविर लगाकर सरकारी योजना का लाभ किसानों को दिया जायेगा. शिविर में मिल्की बनहरा गांव के किसान मुकुंद कुमार सिंह ने कहा कि आज किसानों का रकवा घटता जा रहा है. इसमें अधिक उपादान लेकर इस कमी को पाटना अनिवार्यता हो गयी. अगर किसान जागरूक होकर आधुनिक तकनीक अपना कर खेती करें तो कम खर्च में भी अधिक लाभ कमाया जा सकता है. उन्होंने वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कर उसे खेतों में अपनाने की सलाह दी. इससे एक तरफ मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी वहीं खाद के लिए सरकार पर दबाव घटेगा. मौके पर कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी गोपाल शरण, कृषि विज्ञान केंद्र के ई अशोक कुमार, कृषि समन्वयक सुनील कुमार सिंह मौजूद थे.
किसान भवन में कृषि प्रशिक्षण सह उपादान शिविर का आयोजन
शिविर लगाकर सरकारी योजना का किसानों को दिया जायेगा लाभ फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : शिविर में उपस्थित किसान प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को कृषक प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड उपप्रमुख संतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी […]
