प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली पंचायत अंतर्गत चंदनियां गांव में सिंचाई डांढ़ में इंदिरा आवास बनाने का स्थानीय किसानों ने विरोध किया है. इस संदर्भ में संग्रामपुर के अंचलाधिकारी को आवेदन देकर इंदिरा आवास निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है. लक्ष्मीपुर चंदनियां गांव के शशि प्रकाश, कारू सिंह, कमलेश सिंह, भोला शर्मा, वासदेव भगत, रामजीवन साह ने बताया कि सुनीता देवी पति महेंद्र यादव बेलहर अंचल के जमुआ गांव के निवासी हैं. जहां डुमरिया पंचायत के मतदाता सूची में सुनीता देवी का मतदाता क्रमांक 475 है. इनका चंदनियां गांव में एक धूर भूमि नहीं है. बावजूद साजिश के तहत उन्होंने अपना नाम संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली पंचायत अंतर्गत चंदनिया गांव में दर्ज करा रखा है. वर्ष 2014-15 में बीपीएल क्रमांक के आधार पर डांढ़ की जमीन को अपना बता कर इंदिरा आवास का निर्माण कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता देवी बेलहर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में बतौर रसोइया का भी लाभ ले रही है. कहते हैं पदाधिकारी अंचलाधिकारी राजा राम केसरी ने बताया कि ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर इंदिरा आवास निर्माण को जांचोपरांत रोक दिया गया है. बीडीओ प्रीतम आनंद ने बताया कि शपथ पत्र के आधार पर लाभुक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
सिंचाई डांढ़ में इंदिरा आवास बनाने का विरोध
प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली पंचायत अंतर्गत चंदनियां गांव में सिंचाई डांढ़ में इंदिरा आवास बनाने का स्थानीय किसानों ने विरोध किया है. इस संदर्भ में संग्रामपुर के अंचलाधिकारी को आवेदन देकर इंदिरा आवास निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है. लक्ष्मीपुर चंदनियां गांव के शशि प्रकाश, कारू सिंह, कमलेश सिंह, भोला शर्मा, वासदेव […]
