दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज, पंचायत समिति सदस्य सहित कई को बनाया आरोपी प्रतिनिधि : मुंगेरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर में रविवार की देर शाम पंचायती करने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की भी सूचना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत समिति सदस्य फैजी अली उर्फ पिंकु का राइफल भी जब्त किया है. जिसे बाद में लौटा दिया गया. इधर दोनों पक्षों की ओर से थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार सुजावलपुर निवासी मो. इशू एवं उसके मौसी नाजिरा के बीच जमीनी विवाद हुआ. जिसका पंचायत करने गांव के ही शाहिन रजा उर्फ चिंटु को बुलाया गया. जब चिंटू पंचायत करने पहुंचा तो पंचायत समिति सदस्य फैजी अली उर्फ पिंकू और उसे परिवार वाले ने विरोध किया कि मेरे घर के बगल का मामला है तुम पंचायत करने वाले कौन हो. जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और हवा में गोलियां भी चली. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियरंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पिंकू के लाइसेंसी राइफल को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि विरोधी द्वारा आरोप लगाया गया था कि राइफल से गोलीबारी की गयी. लेकिन जांच में पाया गया कि राइफल से कोई गोली नहीं चली है. जिसके कारण राइफल को लौटा दिया गया. उन्होंने बताया कि मो. इशू ने थाने में आवेदन देकर पिंकू एवं अन्य को अभियुक्त बनाया है. जबकि नाजिरा द्वारा दिये गये आवेदन में चिंटू व अन्य को अभियुक्त बनाया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट
दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज, पंचायत समिति सदस्य सहित कई को बनाया आरोपी प्रतिनिधि : मुंगेरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर में रविवार की देर शाम पंचायती करने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की भी सूचना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत समिति […]
