विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : लोगों से बात करते विधायक प्रतिनिधि, बरियारपुरजमालपुर के विधायक शैलेश कुमार रविवार को ईटहरी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निदान का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने शिकायत की कि लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले पंचायत […]

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : लोगों से बात करते विधायक प्रतिनिधि, बरियारपुरजमालपुर के विधायक शैलेश कुमार रविवार को ईटहरी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निदान का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने शिकायत की कि लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि पंचायत सरकार भवन का सेंट्रिंग खुलते ही छज्जा गिर गया. भवन निर्माण के समय न तो संवेदक रहते हैं और न ही इंजीनियर. यदि इंजीनियर मौजूद भी रहते हैं तो उनके सामने ही ईंट को बिना भिंगोये ईंट जुड़ाई का कार्य किया जाता है. ग्रामीणों ने वृद्धा, विकलांग एवं चबूतरा निर्माण कराने की बात कही. जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि सारी समस्याओं को निदान कर दिया जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मुखिया अजय कुमार, बांके बिहारी सिंह, दिलीप पासवान, शंकर पांडेय, विनोद कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >