गृहरक्षकों का धरना प्रदर्शन 24 वें दिन भी जारी

फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : हड़ताली गृहरक्षक प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत रविवार को 24 वें दिन भी धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा. गृहरक्षकों ने सरकार पर हठधर्मिता व वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. धरना की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. जबकि संचालन पूर्व […]

फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : हड़ताली गृहरक्षक प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत रविवार को 24 वें दिन भी धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा. गृहरक्षकों ने सरकार पर हठधर्मिता व वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. धरना की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. जबकि संचालन पूर्व संगठन मंत्री श्रीकांत सिंह ने किया. अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने कहा कि बिहार की वर्तमान नीतीश सरकार गृहरक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. गृहरक्षकों के आंदोलन को कुचलने के लिए केंद्रीय कमेटी के नेताओं को बंदी बना लिया गया है. ताकि आंदोलन विफल हो जाय. जिला सचिव ने कहा कि राज्य भर के गृहरक्षक अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और जब तक मांगें नहीं मानी जायेगी आंदोलन जारी रहेगा. हमारे नेताओं को बंदी बना कर मनोबल तोड़ने का काम किया गया है. लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री श्रीकांत सिंह, उपाध्यक्ष भोला प्रसाद यादव, उपसचिव रंजीत कुमार, अंबिका प्रसाद यादव, भारती शर्मा, उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद थे. गृहरक्षकों ने कहा कि हमारी एकता अटूट है और मांग पूरे होने तक हम हड़ताल पर डटे रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >