एक टीका कई बीमारियों से बचाता है

मुख्यमंत्री टीकाकरण के तहत मीडिया वर्कशॉप आयोजितफोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : कार्यशाला को संबोधित करते डीएम अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि, मुंगेर मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय के सभागार में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ रामेश्वर प्रसाद महतो ने […]

मुख्यमंत्री टीकाकरण के तहत मीडिया वर्कशॉप आयोजितफोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : कार्यशाला को संबोधित करते डीएम अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि, मुंगेर मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय के सभागार में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ रामेश्वर प्रसाद महतो ने किया. इस मौके पर टीकाकरण अभियान के तहत चलने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तार से बताया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार के 24 जिलों को इस टीकाकरण अभियान के तहत जोड़ा गया है. जिसमें मुंगेर जिला भी शामिल है. जिसका मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को पटना से उद्घाटन किया जायेगा. यह टीका 0 से 7 साल के बच्चे को दिया जाना है. खासियत है कि 1 ही टीका से कई बीमारियों का का बचाव होता है. जिसमें टीवी, पोलियो, काली खासी, टेटनस, हेपेटाइटिस बी, खसरा, जापानी इंसफेलाइटिस एवं हिमोफिलसइंफ्लुएंजीटाइप-बी से बचाव होगा. साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. जिलाधिकारी ने बताया कि मुंगेर जिले में संपूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों का औसत लगभग 70 प्रतिशत है. सिविल सर्जन ने कहा कि इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में मीडिया की सफल भूमिका है. जिसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक टीका करण का लाभ पहुंचाना है. मौके पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र प्रसाद सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अताउर रहमान मुख्य रुप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >