फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बैठक करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, जमालपुर इंटिग्रेल कोच फैक्टरी (आइसीएफ) चेन्नई के प्रशिक्षुओं ने शनिवार को बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान में आवश्यक बैठक की. अध्यक्षता आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित मेहरा ने की. उन्होंने कहा कि आइसीएफ प्रशासन के कछुए की चाल के कारण एक्ट अप्रेंटिश के प्रशिक्षुओं की नियुक्ति में लगातार विलंब हो रही है. फास्ट ट्रैक कमेटी ने प्रशिक्षुओं को तत्काल नियुक्ति देने की बात कही है. इसके साथ ही एनएफआइआर तथा एआइआरएफ जैसी रेल यूनियनों ने भी हम प्रशिक्षुओं की नियुक्ति को प्राथमिकता के साथ मुद्दा बनाया है. वहीं आइसीएफ के ज्वॉइंट एक्शन कौंसिल ने भी 25 मई को विभिन्न यूनियनों के सचिव के हस्ताक्षर युक्त पत्र जारी कर रेल प्रशासन से अप्रेंटिश प्रशिक्षुओं को अविलंब नियुक्त करने की मांग की है. एसोसिएशन के प्रदेश सचिव चंदन पासवान ने एनएफआइआर तथा एआइआरएफ के महा सचिवों को धन्यवाद देते हुए उम्मीद की है कि अब जल्द ही सैकड़ों प्रशिक्षुओं को नियुक्ति मिल पायेगी. मौके पर श्रवण कुमार, मोहित कुमार, आर्यन कुमार, ज्ञान कुमार, पंकज तथा अजय सहित दर्जनों प्रशिक्षु उपस्थित थे.
आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बैठक करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, जमालपुर इंटिग्रेल कोच फैक्टरी (आइसीएफ) चेन्नई के प्रशिक्षुओं ने शनिवार को बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान में आवश्यक बैठक की. अध्यक्षता आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित मेहरा ने की. उन्होंने कहा कि आइसीएफ प्रशासन के कछुए की चाल के कारण एक्ट अप्रेंटिश […]
