कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लटका ताला

फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लटका ताला प्रतिनिधि, धरहरा एक तरफ सरकार जहां शिक्षा की रोशनी घर-घर फैलाने के लिए खजाना खोली हुई है. वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को ताला लटका रहा. जबकि शिक्षा विभाग के […]

फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लटका ताला प्रतिनिधि, धरहरा एक तरफ सरकार जहां शिक्षा की रोशनी घर-घर फैलाने के लिए खजाना खोली हुई है. वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को ताला लटका रहा. जबकि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय 1 जून से ही खोल दिया गया है. शुक्रवार की सुबह 8 बजे जब प्रभात खबर की टीम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय धरहरा पहुंची तो विद्यालय में ताला लगा हुआ था. गेट पर तैनात रात्रि प्रहरी राजदूत पासवान से जब पूछा गया कि विद्यालय क्यों नहीं खुला है तो उसने बताया कि जब मास्टरनी साहिबा आयेगी तभी न गेट खोला जायेगा. गुरुवार को वार्डन कंचन कुमारी आयी थी. लेकिन आज अभी तक कोई नहीं आयी है. जबकि इस विद्यालय में कोई भी छात्राएं मौजूद नहीं थी. कहते हैं डीडीओ संचालक सह डीडीओ रामप्रकाश झा ने बताया कि विद्यालय 1 जून से खुली हुई है. अगर विद्यालय में संबंधित शिक्षिका एवं वार्डन नहीं है और विद्यालय में ताला लटका हुआ है तो संबंधित शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >