स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 16,625 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

रीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म 21 नवंबर से भराया जा रहा है. जिसमें बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर 28 नवंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 21 से 28 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जबकि 29 और 30 नवंबर को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में नियमित तथा बैकलॉग के अबतक कुल 16,225 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें जहां नियमित के कुल 15,791 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं बैकलॉग के कुल 834 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जिसमें नियमित सत्र के कला संकाय में 13,359, विज्ञान संकाय में 2,319 तथा वाणिज्य संकाय में 113 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बैकलॉग के कला संकाय में कुल 725, विज्ञान संकाय में 102 तथा वाणिज्य संकाय में 7 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >