मुंगेर : प्रेम प्रसंग में एक युवती ने अपने प्रेमी से नाराज होकर गुस्से में सल्फास खा लिया. जिसके बाद उसकी सहेलियों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
उसके एक कलाई पर ब्लेड से किसी का नाम लिखा हुआ था. धरहरा प्रखंड के एक गांव की निवासी है बाहर रहकर पढ़ाई करती है. मंगलवार को मुंगेर में उसकी सहेली का बर्थ डे पार्टी था. जिसमें लड़की व उसके ब्वाॅय फ्रेंड को साथ बुलाया गया था.
सहेलियों ने बताया कि लड़की तो पार्टी में पहुंच गयी, किंतु उसका ब्वाॅयफ्रेंड नहीं आया. जिस कारण वह काफी नाराज हो गयी और गुस्से में आकर सल्फास की गोली खा ली. जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ते देख उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मालूम हो कि लड़की की बांयी कलाई पर ब्लेड से कट लगाकर एक नाम लिखा हुआ था. बताया जाता है कि उसी युवक से ही लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा है. जिसे उसके साथ बर्थ डे पार्टी में मुंगेर पहुंचना था, लेकिन वह साथ नहीं आया. जिससे लड़की ने नाराज होकर ऐसा किया. चिकित्सक ने बताया कि युवती खतरे से बाहर है.
