मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय के 34 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये नामांकन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से आरंभ होगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने मंगलवार को सूचना भी जारी कर दी है.विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होना है. इसमें विद्यार्थियों को नामांकन शुल्क भरने के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. वहीं सभी कोटि की छात्राएं व एससी-एसटी कोटि के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाय करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. विदित हो कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में 15 से 17 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी थी, लेकिन इससे पूर्व नामांकन पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था.
27 से 30 अप्रैल तक नामांकन की तिथि विस्तारित
मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की तिथि को 27 से 30 अप्रैल तक विस्तारित कर दिया है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त दोनों सत्र में नामांकन से वंचित वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये 27 से 30 अप्रैल के बीच नामांकन ले सकते हैं.
