मुंगेर : पूरबसराय स्थित रेलवे अंडरब्रिज अब आम राहगीरों के लिए एक बड़ी आफत बन चुकी है. इस अंडरब्रिज से होकर आमजनों का आना-जाना भी दूभर हो गया है. इतना ही नहीं इस मार्ग से होकर वाहनों के आवाजाही में भी काफी परेशानी हो रही है. बावजूद न तो रेल प्रशासन इस परेशानी को दूर करने की पहल कर रहे हैं और न ही जिला प्रशासन ही इस मामले में गंभीर दिख रही है.
राहगीरों के लिए आफत बना रेलवे अंडरब्रिज

राहगीरों के लिए आफत बना रेलवे अंडरब्रिज
Copied link
मुंगेर : पूरबसराय स्थित रेलवे अंडरब्रिज अब आम राहगीरों के लिए एक बड़ी आफत बन चुकी है. इस अंडरब्रिज से होकर आमजनों का आना-जाना भी दूभर हो गया है. इतना ही नहीं इस मार्ग से होकर वाहनों के आवाजाही में भी काफी परेशानी हो रही है. बावजूद न तो रेल प्रशासन इस परेशानी को दूर […]
मालूम हो कि पूर्व में पूरबसराय में रेलवे का क्रॉसिंग था और सड़क ऊंची थी. पूर्व में पूरबसराय में जल जमाव नहीं होता था. किंतु रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण होने के बाद से यह मार्ग काफी गहरा हो गया और उसके बाद से हल्की बारिश में भी अंडरब्रिज के नीचे व्यापक पैमाने पर जल जमाव हो जाता है.
जिसके कारण पैदल राहगीरों को जहां घुटने भर पानी में प्रवेश कर अंडरब्रिज पार करना पड़ता है, वहीं वाहनों के आवाजाही में भी काफी मुश्किलें उत्पन्न हो जाती है. मंगलवार की देर शाम हुई बारिश से पूरबसराय अंडरब्रिज पूरी तरह से जलमग्न हो गया.