वाहनों पर झंडा, पोस्टर या दीवार लेखन जैसी शिकायतों पर होगी कड़ी कार्रवाई, मुंगेर जिले में 50 स्थानों पर बनेंगे चेकपोस्ट

मुंगेर : चुनाव आयोग द्वारा लोक सभा चुनाव 2019 के घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्वाचन आयोग के सहयोग से निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. जिले […]

मुंगेर : चुनाव आयोग द्वारा लोक सभा चुनाव 2019 के घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्वाचन आयोग के सहयोग से निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. जिले में 60 दिनों के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है.

ये बातें सोमवार को जिला पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश मीणा ने समाहरणालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही. मौके पर पुलिस अधीक्षक डा गौरव मंगला मुख्य रूप से मौजूद थे. डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में कराने की शत-प्रतिशत तैयारी पूरी कर ली गयी है.
उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र है. जिसमें से एक विधानसभा क्षेत्र तारापुर जमुई लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है. जबकि मुंगेर और जमालपुर विधानसभा मुंगेर लोकसभा के अंतर्गत है. इस लिहाज से मुंगेर प्रशासन प्रथम चरण का चुनाव कराने के लिए भी तैयार है. क्योंकि जमुई लोकसभा का चुनाव प्रथम चरण में है.
उन्होंने बताया कि मुंगेर जिला में सेवा मतदाताओं की संख्या 4723 है. जिसमें तारापुर विधानसभा में 1251, मुंगेर में 1903 एवं जमालपुर विधानसभा में 1569 सेवा मतदाता है. प्रथम चरण के चुनाव में शामिल है तारापुर विस: डीएम ने बताया कि जिले का तारापुर विधानसभा जमुई लोकसभा क्षेत्र में आता है और यहां प्रथम चरण में ही चुनाव होना है.
अधिसूचना और नामांकन की तिथि 18 मार्च है. जबकि 11 अप्रैल को यहां मतदान होगा. उन्होंने बताया कि तारापुर विधानसभा में कुल मतदाता की संख्या 3,06,342 है. जिसमें 1,64,965 पुरुष मतदाता, 1,41,368 महिला मतदाता एवं 09 थर्ड जेंडर मतदाता है. पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के लिए पुरी तैयारी की गयी. मतदान केंद्रों की निगरानी हथियारबंद जवान करेंगे.
पुलिस विभाग का पुख्ता इंतजाम : पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि जिले के सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को आचार संहिता पालन का निर्देश दिया गया है. वाहनों पर झंडा, पोस्टर या दीवार पर लेखन जैसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी.
सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रहा है. जबकि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि हथियारों का सत्यापन कराया जा रहा है. जबकि मतदान प्रभावित करने वालों को शिनाख्त कर कार्रवाई की जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुंगेर जेल में बंद 18 कुख्यात अपराधियों के जेल स्थानांतरण किया जायेगा.
पुलिस द्वारा चुनाव को लेकर की गयी कार्रवाई
धारा 107 के तहत कार्रवाई : 9581 व्यक्ति. धारा 116(3) के तहत कार्रवाई 549 व्यक्ति. सीसीए-3 की कार्रवाई : 70 अपराधी पर. सीसीए-12 की कार्रवाई : 2 अपराधी पर. पीएमएलए की कार्रवाई 2 अपराधी पर. अवैध आर्म्स की बरामदगी : 62 आर्म्स. अवैध कारतूस की बरामदगी 86 कारतूस. मिनी गन फैक्टरी का उद‍्भेदन : 28. अजमानतीय वारंट का निष्पादन 1261. कुर्की जब्ती का निष्पादन 312. कैदियों के जेल स्थानांतरण 18 कुख्यात अपराधी.
D

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >