मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में सोमवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सफल एमयू के 10 स्वंयसेवक अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे. प्रतियोगिता के बाद कुलपति प्रो संजय कुमार ने सभी सफल 10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया. मौके पर कुलसचिव प्रो घनश्याम राय, डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ प्रियरंजन तिवारी, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ मुनींद्र कुमार सिंह मौजूद थे. एनएसएस कोऑर्डिनेटर ने बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता को लेकर बिहार लोक भवन में रिस्टोरिंग चाइल्डहुड : प्रिवेटिंग ड्रग एब्यूज एंड रिइंटीग्रेशन ऑफ चाइल्ड इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन विषय पर सेमिनार आयोजित किया जायेगा. जिसे लेकर विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 20 अंक के निबंध प्रतियोगिता की शब्द सीमा 500 रखा गया था. जिसे हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में लिखना था. विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ कृपाशंकर पांडे, डॉ अवनीश चंद्र पांडे और डॉ प्रियरंजन तिवारी थे. वहीं अब इस प्रतियोगिता के 10 विजेता राज्य स्तरीय नशे के विरुद्ध जागरूकता पर सेमिनार में प्रतिभाग करेंगे. उन्होंने बताया कि 10 स्वंयसेवकों में प्रीतम, आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर, हिमांशु पांडे, केकेएम कॉलेज जमुई, अभिषेक आलोक, एसकेआर कॉलेज बरबीघा, अंशु कुमार कश्यप, कोशी कॉलेज खगड़िया,सौरभ कुमार गौरव, केकेएम कॉलेज जमुई, शिल्पी, कोशी कॉलेज खगड़िया, आस्था, जेआरएस कॉलेज जमालपुर, निशा कुमारी-आरडी एंड डीजे कॉलेज, प्रीति कुमारी तथा बीआरमए कॉलेज की तकरीम खुर्शीद शामिल हैं. कुलपति ने कहा कि नशा समाज की एक ज्वलंत समकालीन समस्या है. उन्होंने नशा मुक्ति के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के अलावा अनेक सुझाव दिया. जिसमें स्वजागरूकता, माता-पिता का बच्चों के प्रति लगाव एवं मार्गदर्शन, भारतीय ज्ञान परंपरा, मोबाइल की लत से छुटकारा, युवाओं द्वारा कम्युनिटी मोबिलाइजेशन आदि शामिल है. कुलसचिव ने कहा कि चयनित छात्र एवं छात्रा नशे के विरुद्ध जागरूकता को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे.
नशे के विरुद्ध जागरूकता सेमिनार के लिए एमयू के 10 स्वयंसेवक चयनित
मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में सोमवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
