Motihari: एलएनडी कॉलेज में होगा यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन

यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन शहर के एलएनडी कॉलेज में किया जायेगा.

Motihari: मोतिहारी .यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन शहर के एलएनडी कॉलेज में किया जायेगा. कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) मृगेंद्र कुमार ने बताया कि यूथ पार्लियामेंट 2026 के सफल आयोजन के लिए कॉलेज को नोडल सेंटर के रूप में चयनित किया गया है जिसमें जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवक युवती भाग ले सकते हैं. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डा. रविरंजन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है जो 12 अक्टूबर तक होनी है. युवक- युवतियां निर्धारित क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं. महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डा. प्रभाकर कुमार ने इस कार्यक्रम के रूप रेखा की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य कार्यक्रम की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी. इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के युवक युवतियों को अपनी वाकपटुता,विचारधारा, नए विचार, तथा नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

AMRITESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >