युवक की चाकू गोदकर हत्या

लखौरा थाना के नौरंगिया नहर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान विकेश कुमार (28) के रूप में हुई

मोतिहारी.

लखौरा थाना के नौरंगिया नहर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान विकेश कुमार (28) के रूप में हुई. उसे चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी थी. वह नौरंगिया के कन्हैया साह का पुत्र बताया जाता है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

हृदयगति रुकने से सेविका की मौत :

बंजरिया.

प्रखंड क्षेत्र की सिसवा पश्चिमी पंचायत के सिसवा अमवा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या – 39 पर तैनात सेविका उमापति देवी की हृदयगति रूकने से बुधवार अहले सुबह में मौत हो गयी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका दिवंगत सहायिका के आवास पर पहुंचकर दु:ख जताया. वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गई है. सीडीपीओ संगीता कुमारी, उमेश कुमार, मो. इमरान आदि ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है.

करेंट से युवक की मौत :

कल्याणपुर.

थाना क्षेत्र के शंभुचक पोखरा निवासी अजित कुमार (38) की मौत करेंट लगने से हो गयी. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. अजित केसरिया के राजपुर बाजार पर मिठाई की दुकान खोल उसकी आय से परिवार का भरण पोषण करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >