एक्सीडेंटल फायरिंग में युवक को लगी गोली, घायल

शहर के वार्ड 11 में कट्टा देखने -दिखाने में गोली चली. इसमें सूरज कुमार नाम का युवक घायल हो गया.

पकड़ीदयाल . शहर के वार्ड 11 में कट्टा देखने -दिखाने में गोली चली जिससे सूरज कुमार नाम का युवक घायल हो गया. लक्ष्मण कुमार पर गोली चने का आरोप है.वह सीतामढ़ी के बसवरिया का रहने वाला है.सूरज के घुटने में गोली लगी है,उसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में हो रहा है. चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है.इसकी जानकारी डीएसपी सुबोध कुमार ने दी.कहा कि पीड़ित और अभियुक्त के से पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि लक्ष्मण कुमार सूरज को कट्टा दिखा रहा था कि गोली चल गई और सूरज घायल हो गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सकुन्तला कुमारी त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण को को गिरफ्तार किया है. लक्ष्मण के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस,दो जिंदा खोखा बरामद हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >