बाइक के आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

बेलवाराय नरियरवा पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

तुरकौलिया. बेलवाराय नरियरवा पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक मोहब्बत छपरा का रोहित कुमार है, जबकि जख्मी युवक बिजुलपुर का रविकिशन है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक बाइक से छपवा ककी तरफ जा रहा था, जबकि जख्मी नरियरवा पेट्रोल पंप के तरफ से आ रहा था. इसी दौरान दोनों बाइक के आमने सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां रोहित की मौत हो गयी, जबकि दूसरे जख्मी का इलाज निजी अस्पताल मोतिहारी में चल रहा है. उसकी भी स्तिथि नाजुक बनी हुई है. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >