Motihari: योग से मानसिक व शरीरिक दोनों रहता है स्वस्थ

पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन में योग कराया गया.

Motihari: मोतिहारी . योग से तन-मन स्वस्थ रहता है. दोनों स्वस्थ रहेगा तो उर्जा के साथ काम होगा. पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन में योग कराया गया. पुलिस कर्मियों ने विभिन्न प्रकार के योग किये. उन्हें सूर्य नमस्कार, अनुलोम, विलोम, भुजंग सहित कई प्रकार के आसन कराये गये. एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रतिदिन पुलिस लाइन में परेड, योग व साफ-सफाई अभियान की तिथि निर्धारित की है. निर्धारित तिथि के अनुसार, प्रत्येक शनिवार को योगाभ्यास कराया गया. एसपी ने बताया कि योग से न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, बल्कि इसे अपना कर कई शारीरिक व मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है. स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है. तन-मन दोनों को सेहतमंद बनाये रखने के लिए नियमित दिनचर्चा में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >