Motihari News : देवर और पत्नी ने मिलकर किया रिश्तों को तार तार, पति बुरी तरह जख्मी

Motihari News : रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना थाना क्षेत्र के लाला टोला लौखन में सामने आयी है.

Motihari News : घोड़ासहन (पूचं).रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना थाना क्षेत्र के लाला टोला लौखन में सामने आयी है. जहां तीन बच्चों की मां ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर देने की नीयत से दबिला एवं लोहे के रॉड से मार बुरी तरह जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद देवर व भौजाई दोनों फरार हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायल को मोतिहारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. घटना को लेकर घायल के बड़े भाई शिवशंकर महतो ने अपने भाई श्याम सुंदर एवं भावों नीलम देवी को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 18 अगस्त की अहले सुबह की बताई जाती है.

Motihari News : पुलिस ने आरोपित पत्नी को किया गिरफ्तार

इधर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आरोपित महिला नीलम देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार देवर श्यामसुंदर कुमार एवं उसकी भाभी नीलम देवी के साथ पूर्व से ही प्रेम संबंध था. इसी बीच नीलम देवी के पति टुनटुन कुमार महतो को दोनों के रिश्ते के बारे में जानकारी हो गयी थी. घटना की रात छत पर ही पत्नी को देवर के साथ गलत हरकत करते देख लिया.

इसपर दोनों ने मिलकर टुनटुन को रास्ते से हटाने की नीयत से दबिला से गर्दन, पैर, हाथ ,पेट पर वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. छत पर सोयी पुत्री जग गयी और चिल्लाने लगी. ग्रामीण जुटते कि तब तक दोनों फरार हो गये. थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि दूसरे आरोपित श्यामसुंदर कुमार को भी बुधवार को घोड़ासहन बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read : Motihari News : डीएम ने लगाया चार सीओ व 40 राजस्व कर्मचारी पर छह लाख रुपये का अर्थदंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >