Motihari: बिनवलिया गांव में छापेमारी के दौरान हथियार बरामद, एक महिला गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के बिनवलिया गांव में रविवार की अहले सुबह छापेमारी कर हृदया यादव के घर से हथियार बरामद किया है.

रामगढ़वा . गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के बिनवलिया गांव में रविवार की अहले सुबह छापेमारी कर हृदया यादव के घर से हथियार बरामद किया है. इस दौरान हृदया यादव घर से फरार हो गया जबकि पुलिस ने एक महिला रामजी यादव की पत्नी लालमूनि देवी को पकड़ लिया. जिसकी निशानदेही पर घर में छुपाकर रखे गये एक पिस्टल, एक देशी बन्दूक व एक कट्टा सहित दो खाली मैगजीन बरामद किया गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला लालमूनि देवी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही जारी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि हृदया यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हो पायेगा कि हथियार का आपूर्तिकर्ता कौन है और किस उदेश्य से उसने हथियारों का संग्रह किया था. इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनन्द ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिनवलिया निवासी हृदया यादव के यहां भारी मात्रा में हथियार रखा गया है जिसकी बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. रविवार की अहले सुबह पुलिस ने हृदया के घर पर छापेमारी इसकी भनक लगते ही वह घर से फरार हो गया. इस दौरान पुलिस ने रामजी यादव की पत्नी लालमूनि देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसके निशानदेही पर घर में अवैध तरीके से छुपाकर रखा गया एक पिस्टल, एक एकनाली बन्दूक व एक कट्टा के साथ दो खाली मैगजीन बरामद किया गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लालमूनि देवी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर अशोक कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार प्रसाद, पीएसआई अजीत कुमार सिंह, रेणु कुमारी सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >