एईएस-जेई के लिए पीएचसी में बनाया गया वार्ड

गर्मी के मौसम को आने से पूर्व ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ़वा को एईएस-जेई के मरीजों की इलाज के लिए तैयार कर लिया गया है.

रामगढ़वा . गर्मी के मौसम को आने से पूर्व ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ़वा को एईएस-जेई के मरीजों की इलाज के लिए तैयार कर लिया गया है. इसके लिए अस्पताल में दवाओं के साथ-साथ बेड की भी व्यवस्था कर ली गयी है. इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नीतेश ध्वज सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए चमकी व दिमागी बुखार के मरीजों के इलाज की व्यवस्था पीएचसी में किया गया है इसके लिए दो बेड के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि कोई भी मरीज जिसमें इसका लक्षण पाया जायेगा उसके अस्पताल आने में सवारी का जो भाड़ा होगा उसका सरकारी प्रावधान के अनुरुप तत्काल भुगतान कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस भी मरीज इसके लक्षण दिखाई दे उसके परिजन बगैर समय बर्बाद किये पीएचसी में ले आयें उनका इलाज निःशुल्क किया जायेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >