20 को आयेंगे सांसद उपेंद्र कुशवाहा, मोर्चा के साथ एनडीए नेताओं संग करेंगे बैठक

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा आगामी 20 अक्तूबर को दरभंगा आ रहे हैं.

दरभंगा. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा आगामी 20 अक्तूबर को दरभंगा आ रहे हैं. इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे. मोर्चा व एनडीए घटकदल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसे सफल बनाने को लेकर रविवार को मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान की अध्यक्षता में शोभन चौक पर बैठक हुई. इसमें कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 20 अक्तूबर को चार बजे एनएच सकरी चौक पर उनका स्वागत किया जायेगा. वहीं शाम पांच बजे लहेरियासराय परिसदन आयेंगे. शाम छह बजे पार्टी कार्यकर्ता समेत एनडीए घटकदल के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला दरभंगा दौरा है. इसे लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है. मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, युवा प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, राजाराम पासवान, रंजीत कामति, राजेश कुमार पासवान, विष्णु कुमार, अरुण कामति, रामदास सहनी आदि ने भी विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >