सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में मौत

सेंट्रल जेल मोतिहारी के एक विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक नागेंद्र मंडल (60) पताही परसौनी कपूर गांव का रहने वाला था.

मोतिहारी. सेंट्रल जेल मोतिहारी के एक विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक नागेंद्र मंडल (60) पताही परसौनी कपूर गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि शुक्रवार को नगेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जेल के डॉक्टर ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया. शनिवार की सुबह वह अलाव ताप रहा था. वहीं पर अचानक गिर गया. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि बंदी के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गयी है. पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है. इसमें शामिल चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया. उसके बाद नगर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. जेल अधीक्षक ने बताया कि एक जुलाई को नागेंद्र कारा में आया था. दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >