रटने से नहीं, कॉन्सेप्ट समझने से आएगी असली समझ, अमेरिकी प्रोफेसर ने छात्रों को बताया पढ़ाई का तरीका

स्थानीय ज्ञान ज्योति विद्यालय में अमेरिकी प्रोफेसर सुबोर्नो आइजक बारी ने छात्रों को विज्ञान और गणित के मूल कॉन्सेप्ट को समझने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि प्रयोग, तर्क और विश्लेषण से सीखना आसान और प्रभावी होता है.

Motihari News: मोतिहारी. स्थानीय ज्ञान ज्योति विद्यालय में रविवार को छात्र संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अमेरिका के न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से जुड़े युवा प्रोफेसर सुबोर्नो आइजक बारी ने विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित को रटने के बजाय उसके मूल कॉन्सेप्ट को समझकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रयोग, तर्क और विश्लेषण के माध्यम से किसी विषय को समझने से सीखना आसान होने के साथ लंबे समय तक याद भी रहता है.

Ghorasahan News: विज्ञान-गणित के कॉन्सेप्ट समझने पर दिया जोर

प्रोफेसर सुबोर्नो आइजक बारी ने विद्यार्थियों से कहा कि विज्ञान और गणित जैसे विषयों को केवल याद करने के बजाय उनके पीछे के तर्क और सिद्धांत को समझना जरूरी है. उन्होंने प्रयोग और विश्लेषण के माध्यम से सीखने को प्रभावी तरीका बताया.

शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के साथ हुआ प्रश्नोत्तर

कार्यक्रम के पहले सत्र में शिक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ विज्ञान एवं गणित से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर हुआ. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विषयों से जुड़े सवाल रखे, जिन पर प्रोफेसर और उनकी टीम ने चर्चा की.

अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

दूसरे सत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विद्यालय निदेशक प्रेमचंद्र प्रसाद ने प्रोफेसर सुबोर्नो आइजक बारी को चंपा का पौधा भेंट कर सम्मानित किया. सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के बाद अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए. बैंड की धुन के बीच अतिथियों का स्वागत किया गया.

गुरु वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, वंदे मातरम् और शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला.

डिजिटल बोर्ड पर छात्रों के सवालों का मिला जवाब

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के विज्ञान और गणित से जुड़े सवालों का जवाब दिया गया. इससे छात्रों को विषयों को आधुनिक और प्रयोगात्मक तरीके से समझने का अवसर मिला.

अमेरिका से आई टीम में ये लोग रहे शामिल

अमेरिका से आई टीम में प्रोफेसर सुबोर्नो आइजक बारी के साथ उनके पिता राशिदुल बारी, इसरो स्पेस के कोऑर्डिनेटर प्रणेश देवनाथ और शिक्षक पंकज कुमार चौधरी शामिल रहे. मौके पर प्राचार्य सुमिता दास, उपप्राचार्य सुमित कुमार, पूर्व प्राचार्य सुनील कुमार साव समेत कई शिक्षक, शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: महिला के पास मिली 57 बोतल नेपाली शराब, फिर पुलिस ने फरार-वारंटियों पर कसा शिकंजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >