दो युवकों ने पंप कर्मी से मारपीट कर रुपये छीना

अरेराज मुख्य सड़क में बालगंगा स्थित वेलकम फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात 8.30 बजे बाइक से पहुंचे दो युवकों ने पंप कर्मी दंपती से मारपीट कर रुपये व सोने की चैन छीन लिया है.

तुरकौलिया/मोतिहारी.अरेराज मुख्य सड़क में बालगंगा स्थित वेलकम फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात 8.30 बजे बाइक से पहुंचे दो युवकों ने पंप कर्मी दंपती से मारपीट कर रुपये व सोने की चैन छीन लिया है. सभी पंप कर्मियो ने एकजुट हो मारपीट कर रहे एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. पकड़ा गया युवक रघुनाथपुर का पुत्र मनीष कुमार है. जबकि भागने वाला युवक उसी बस्ती के रंजित साह है. पकड़े गए युवक मनीष को पंप कर्मियों ने रघुनाथपुर पुलिस को सौंपा है. मामले में पंप के मैनेजर लखौरा थाना के बरवा गांव के अनिल कुमार ने आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है. उसने बताया है कि दोनों युवक पंप बंद होने के बाद जाकर पंप कर्मी मुना ठाकुर व उनकी पत्नी से मारपीट किया. साथ ही रुपये छीन लिया. मुना के पत्नी के गले से सोने के सिकड़ी छीन लिया है. बाइक छोड़ भागने के दौरान मनीष पकड़ा गया. जबकि रंजित फरार हो गया. रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर पकड़े गए युवक को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >