Motihari news : चोरी की एक दर्जन बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

परसौनी कपूर गांव के पास से पुलिस ने दो युवक को चोरी की बाइक के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया.

Motihari news : पताही. थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव के पास से पुलिस ने दो युवक को चोरी की बाइक के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया. इनलोगों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 12 बाइक को बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों चोर परसौनी गांव का गोलू कुमार एवं सुमन कुमार है. गिरफ्तार दोनों बाइक चोर बाइक चोरी के गैंग का सरगना है. पताही थाना में डीएसपी सह आइपीएस मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि मंगलवार को थानाध्यक्ष को सूचना मिला कि चोरी के बाइक पर दो युवक घूम रहे है. सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चोर के निशानदेही पर चोरी का 12 बाइक बरामद किया है. पुलिस ने परसौनी कपूर गांव से छह बाइक, बोकानेकला मियागाछी से दो बाइक, पताही हाई स्कूल के पास से दो बाइक, बखरी से दो बाइक बरामद किया है. पुलिस के पूछताछ में दोनों चोर ने बताया कि वह बाइक चोरी कर उसका नंबर बदल नेपाल ले जाकर बेच देते है. साथ ही बताया कि लोगों के दरवाजे एवं बाजार से बाइक चोरी करते थे और शराब का भी कारोबार करता है. गिरफ्तार चोर ने पुलिस को पूछताछ में बाइक चोरी में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया है, जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार बाइक चोर सुमन का पताही थाना कांड संख्या 247/23 शराब कांड में आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार बाइक चोर को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी, रोगा अजय कुमार , अखिलेश कुमार राय , धनंजय कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >