180 पीस शराब और बीयर के साथ दो महिलाएं पकड़ी गईं, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

रक्सौल उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 पीस शराब और बीयर के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें 57.6 लीटर मादक पदार्थ जब्त किया गया.

Raxaul News: शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान 180 पीस शराब और बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 57.6 लीटर बताई गई है.

कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

उत्पाद अंचल रक्सौल के निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि टीम ने कार्रवाई के दौरान 18 पीस बीयर, 6 पीस एम्बिसन शराब और 156 पीस कस्तूरी शराब बरामद की.

बरामद सामग्री में शराब की मात्रा 48.6 लीटर और बीयर की मात्रा 9 लीटर रही. दोनों को मिलाकर कुल 57.6 लीटर मादक पदार्थ जब्त किया गया.

बंजरिया की रहने वाली हैं दोनों महिलाएं

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी निवासी सजरु नेशा, पति सज्जाद आलम, तथा नाशिमा खातून, पति फिरोज आलम, के रूप में हुई है.

दोनों को हिरासत में लेकर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अभियान रहेगा जारी

उत्पाद विभाग ने कहा कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. विभाग ने स्पष्ट किया कि गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jitendra kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >