Motihari: हथियार के साथ शराब तस्कर सहित दो बदमाश गिरफ्तार

कल्याणपुर के सिसवा खरार गांव से हथियार व कारतूस के साथ दो बदमाश पकड़े गये.

Motihari: मोतिहारी. कल्याणपुर के सिसवा खरार गांव से हथियार व कारतूस के साथ दो बदमाश पकड़े गये. सोशल मीडिया पर हथियार के साथ उनका फोटो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उनके नाम व पते का सत्यापन किया. उसके आधार पर रविवार रात छापेमारी कर दोनों बदमाशों हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सिसवा खरार का राकेश राम व नवल किशोर शामिल है. उनके पास से दो देसी पिस्टल, दो कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुआ है. राकेश शराब तस्कर भी है. कल्याणपुर थाने में उसके विरुद्ध कांड संख्या 86-25(शराब तस्करी) का मामला दर्ज है. वहीं नवल किशोर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक का हथियार के साथ फोटाे वायरल हुआ था. सत्यापन के दौरान पता चला कि हथियार के साथ जिस युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह कल्याणपुर के सिसवा खरार गांव का रहने वाला है, जो शराब तस्करी से भी जुड़ा है. नाम व पते के सत्यापन के बाद पुलिस ने सिसवा खरार में रविवार रात छापेमारी कर हथियार के साथ दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के साथ थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >