Motihari: राजकीय पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में एनबीए विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया .

Motihari: मोतिहारी. राजकीय पोलिटेकनिक कॉलेज में एनबीए विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डा. फजले सरवर ने दीप प्रज्वलित कर किया गया..कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत संस्थान के व्याख्याता सह इस कार्यक्रम के संयोजक डा. स्मृति रतन ने किया. संस्थान के प्राचार्य के द्वारा एनबीए के महत्व की जानकारी दी गई . एक्सपर्ट के द्वारा एनबीए के सभी क्राइटेरिया के ऊपर संस्थान के सभी व्याख्याताओं ,तकनीकी प्रयोशाला सहायकों ,अनुदेशकों को विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का समापन जयंत राज, व्याख्याता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. मौके पर संस्थान के व्याख्याता, प्रो. राणा रणधीर प्रताप, प्रो. गोविन्द साह, डा. प्रियंवदा, प्रो. राहुल कुमार, प्रो. राजेश रंजन साह, प्रो. नवीन कुमार, प्रो. निखिल सेमवाल, प्रो. पंकज कुमार दास, प्रो. पल्लवी कुमारी, प्रो. दीपक कुमार सिंह, प्रो. शाहनवाज़ आलम, अनुदेशक अशोक कुमार गौरव तथा अन्य शिक्षक तथा शिक्षेकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRITESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >