Motihari : नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार

हरैया थाना की पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

Motihari : रक्सौल . हरैया थाना की पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पूर्वी चंपारण के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसकी जानकारी देते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि आइसीपी बाइपास रोड में पेट्रोल पंप के समीप खड़े दो युवकों के पास से 54 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के आश्रम रोड निवासी स्व. संतोष प्रसाद के पुत्र राज कुमार गुप्ता व नंदू प्रसाद पटेल के पुत्र प्राजंल कुमार पटेल के रूप में की गयी है. इस मामले में एक मामला हरैया थाना में दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >