होटल के कमरे में चल रहा था नशीली दवाओं का खेल, पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा

भारत-नेपाल सीमा पर पर्सा जिले के वीरगंज में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर नशीली दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. होटल के कमरे से निटकोर टैबलेट की 200 गोलियां और ओनरेक्स की दो बोतलें बरामद की गईं.

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के पर्सा जिले के वीरगंज में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर नशीली दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी होटल के कमरे से नशीली दवाओं की बिक्री और वितरण में संलिप्त पाए गए.

मामले में पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.

गुप्त सूचना के बाद होटल में पड़ी रेड

पुलिस के अनुसार, वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित रजत जयंती चौक के पास जय नेपाल होटल के कमरा संख्या 118 में नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिली थी.

इसके बाद इनरवा पुलिस चौकी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पर्सा की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह होटल में छापेमारी की.

कमरे से मिली नशीली गोलियां और सिरप

छापेमारी के दौरान कमरे में ठहरे दो लोगों के पास से निटकोर टैबलेट की 200 गोलियां और ओनरेक्स की दो बोतल बरामद की गई.

पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री को जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चितवन जिले के रत्ननगर नगरपालिका-6 निवासी 52 वर्षीय उत्तम कुमार पाठक और पर्सा जिले के वीरगंज महानगरपालिका-2 निवासी 35 वर्षीय ओसिम ठकुराई के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

जिला पुलिस कार्यालय, पर्सा के पुलिस नायब उपरीक्षक चक्र बहादुर मल्ल ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीली दवाएं कहां से लाई गई थीं और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले की विस्तृत जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >