Motihari: अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल

थाना क्षेत्र के एनएच 28 ए पर सिंघिया सागर गांव के समीप रविवार अहले सुबह अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी.

बंजरिया. थाना क्षेत्र के एनएच 28 ए पर सिंघिया सागर गांव के समीप रविवार अहले सुबह अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही बंजरिया थाना के दारोगा सुबोध कुमार व 112 पुलिस गाड़ी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी राज नारायण प्री दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ईलाज चल रहा है. वही घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल बताया गया है. घायलों में बब्लू कुमार, छोटू खान, विक्की कुमार, सोनू कुमार, तबरेज खान, एक अन्य शामिल हैं. सभी शहर के मजूराहा का निवासी बताया गया है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ईलाज चल रहा है. मामले में आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >