Motihari: राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित शहीद प्रभु नारायण सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित वीर सपूत प्रभु नारायण सिंह के 50 वीं शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी .

Motihari: पकड़ीदयाल. राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित वीर सपूत प्रभु नारायण सिंह के 50 वीं शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी .इस मौके पर सीआरपीएफ के झपहा जीसी झपहा के असिस्टेंट कमांडेंट विकास कुमार ने सदलबल उनके घर बड़कागांव जाकर बेटे सुबोध कुमार तथा परिवारजनों से मिले.उनके आवास पर ग्रामीणों तथा सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की .फिर प्रखंड के बड़कागांव स्थित प्रभु नारायण सिंह बालिका 2 उच्च विद्यालय में सीआरपीएफ के अधिकारियों अस्सिटेंट कमांडेंट विकास कुमार तथा लोकेश पांडेय ने विद्यालय के छात्राओं को शहीद प्रभुनारायण सिंह के अद्भ्य साहस और वीरता की गाथा सुनाई.इस मौके पर पूर्व मुखिया विजय सिंह, सेवानिवृत शिक्षक शिवदर्शन शर्मा भैरव सिंह, देवनारायण सिंह,राजेश कुमार,श्रवेश कुमार,विनय कुमार,ध्रुवनारायण सिंह,अरबिंद कुमार,अनिल सिंह,रहीम सर,पंकज कुमार,मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navin kumar

नवीन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >