Motihari: पर्यटकों की हत्या को लेकर मौन रख दी गयी श्रद्धांजलि

प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में चेतना सत्र के दौरान पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या को लेकर विद्यालय परिवार ने दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया.

Motihari: रक्सौल. प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में चेतना सत्र के दौरान पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या को लेकर विधालय परिवार ने दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया. प्रधानाध्यापक मुनेश राम की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर शिक्षक, शिक्षिका व छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखा. इ सकी शुरुआत वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने करते हुए छात्र-छात्राओं के बीच इस घटना की जानकारी साझा किया तथा कहा कि आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों को अपने गोलियों का शिकार बनाया. वही एचएम मुनेश राम ने बच्चों को चमकी बुखार से बचाव और लक्षण के बारे में आवश्यक जानकारी दी तथा कहा कि बच्चे आम की खटाई खाने और धूप में जाने से परहेज करें तथा रात्रि में बिना खाये नहीं सोये. अपने माता-पिता से बोले कि उन्हें कुछ मीठा भोजन टाफ़ी या गुड़ जरूर खिलाये. अगर इस प्रकार के कोई लक्षण किसी बच्चे में दिखाई दे तो अविलंब अस्पताल पहुंचाए. वहीं शिक्षक सुभाष प्रसाद यादव ने भी बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी. मौके पर मो. सैफुल्लाह, कुंदन कुमार, शिक्षिका रूपा कुमारी, बबिता कुमारी, आसमां प्रवीण, कविता कुमारी, दीक्षा कुमारी, शिक्षा सेवक रुमन कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >