सड़क पर बरगद का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

गोपी छपरा पंचायत के बेतिया वसंत गांव वार्ड नंबर छह में सड़क पर एक विशाल बरगद का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है.

कोटवा. गोपी छपरा पंचायत के बेतिया वसंत गांव वार्ड नंबर छह में सड़क पर एक विशाल बरगद का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उमाकांत सिंह ने कहा कि विगत बीस पच्चीस दिन से वार्ड नंबर छह अनुसूचितजाति टोला में सड़क पर गिरे बरगद के पेड़ से उस सड़क से गुजरने वाले वाहन को काफी परेशानी हो रही है. अभी तक संबंधित विभाग मौन धारण किए हुए हैं. इस संबंध में सीओ मोनिका आनंद से बात की गई तो, उन्होंने बताया की इसमें हम कुछ नहीं कर सकते. यह काम वन विभाग का है. हालाकि उन्होंने बाद में कहा कि हम अंचल कर्मी को भेज का दिखावा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >